प्राचीन काल (प्रारम् से 1200 ई. तक)
भारतीय इतिहास के प्रथम चरण को प्राचीनकाल कहते हैं। साधारणतया इसका काल हजारों वर्श पूर्व या प्रारंभिक काल से लगग 1200 ई. तक माना जाता है। यह काल मुख्य रूप से वैदिक संस्कृति पर आधारित है। इस काल में वैदिक, बौद्ध अथवा जैन शासको ने भारत पर राज्य किया। प्राचीन काल को निम्नानुसार तीन वर्गों में विभाजित किया गया है।
1. प्रागैतिहासिक काल 2. आद्यैतिहासिक काल 3. ऐतिहासिक काल
प्रागैतिहासिक काल (प्रारम् से 3000 ई. पू. तक)
प्रागैतिहासिक काल के विवरण को प्रागैतिहास कहा जाता है। इस काल के लिखित प्रमाण आज तक उपलब्ध न होने के कारण इस काल का इतिहास जानने के लिए केवल पुरातात्विक साक्ष्यों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। अर्थात ऐतिहासिक काल के लिखित साक्ष्य उपलब्ध नहीं हैं। इसे अध्ययन की सुविधा के दृष्टिकोण से दो भागो में बांटा जा सकता है।
1. पाषाण काल 2. धातु काल
आद्यैतिहासिक काल(3000 ई. पू. से 600 ई. पू. तक)
आद्यैतिहासिक काल के विवरण को आद्यैतिहास कहते हैं। पुरातात्विक शोधों से एवं उत्खनन से प्राप्त सामग्री से यह प्रतीत होता है कि सम्भवता इस काल के मानव को लिपि का ज्ञान हो चुका था किन्तु आज दिनांक तक विद्वानो द्वारा उस लिपि को पढ़ा नहीं जा सका है। अतः ऐसा काल जिसमें सम्वतः मानव को लिपि का ज्ञान था किन्तु उस लिपि का वाचन न हो पाने के कारण इस काल को आद्यैतिहासिक काल कहते हैं। विद्वानो ने विश्व की दो प्रमुख एवं प्राचीनतम सभ्यताओं को आद्यैतिहासिक काल में माना है।
1. हड़प्पा सभ्यता 2. वैदिक सभ्यता
3. ऐतिहासिक काल(600 ई. पू. से 1200 ई. तक)
इस काल में मानव को लिपि का ज्ञान हो चुका था इसीलिए इस काल के लिखित प्रमाण उपलब्ध हैं । इस काल को इतिहासकारों ने ऐतिहासिक काल कहा है। उन्होंने इसका कारण 600 ई. पू. से माना है। इस काल को जानने के साहित्यिक एवं पुरातात्विक साधन प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं जैसे अभिलेख, मूर्तिं, सिक्के, स्मारक एवं विभिन्न प्रकार की कलात्मक सामग्री। अध्ययन की सुविधा के लिए इस काल को निम्नानुसार अध्ययन किया जाना उचित होगा|
प्राकृ मौर्य काल (600 ई. पू. से 320 ई. पू. तक)
मौर्य काल (322 ई. पू. से 184 ई. पू. तक)
मौर्योत्तर काल (184 ई. पू. से 27 ई. पू. तक)
प्राक्गुप्त काल (78 ई. से 319 ई. तक)
गुप्त काल (320 ई. पू. से 600 ई. तक)
गुप्तोत्तर काल (600 ई. से 750 ई. तक)
पूर्व मध्यकाल (750 ई. से 1200 ई. तक)
(भारत पर मुस्लिम आक्रमण) (636 ई. से 1192 ई. तक):-
मुस्लिम आक्रमण तथा हिन्दू राज्यों का पतन
1. अरब आक्रमण - 1. मु. बिन कासिम 2. जुनैद
2. तुर्क आक्रमण - 1. मेहमूद गजनबी 2. मुहम्मद गौरी
प्राचीन भारतीय संस्कृति (प्रारंभ से 1200 ई. तक)
भारतीय संस्कृति
|
|